शनिवार, 5 जनवरी 2013

इंडिया में पब, डिस्को, डांस के हाल है!

'भारत में गावं है,गली है, चौबारा है! इंडिया में सिटी है, मॉल है, पंचतारा है!
भारत में घर है, चबूतरा है, दालान है! इंडिया में फ्लैट है, मकान है!
भारत में काका- बाबा है, दादा-दादी है,! इंडिया में अंकल आंटी की आबादी है!
भारत में बुआ-मोसी, बहन है! इंडिया में सब के सब कजिन है!
भारत में मंदिर, मंडप, चौपाल, पांडाल है! इंडिया में पब, डिस्को, डांस के हाल है!
भारत में दूध,दही,मक्खन,लस्सी है! इंडिया में कोक, पेप्सी, विस्की है!
भारत भोला भाला सीधा, सरल, सहज है! इंडिया धूर्त, चालाक, बदमाश, कुटिल है!'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें