बुधवार, 24 अक्तूबर 2012

कामेडी किंग जसपाल भट्टी इस दुनिया से रुखसत


टीवी के जरिए लोगों को हंसाने वाले कामेडी किंग जसपाल भट्टी इस दुनिया से रुखसत हो गए। बुधवार एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। उन्होंने टीवी सीरियल उल्टा पुल्टा और फ्लॉप शो के जरिए लोगों के दिलोदिमाग पर अमिट छाप छोड़ी थी। समाज की परेशानियों और प्रशासन में फैली बुराइयों पर उन्होंने व्यंग्यात्मक शैली से करारा प्रहार किया था। वर्ष 2009 के चुनावों के दौरान उन्होंने रिसेशन पार्टी भी बनाई थी। इस दौरान उन्होंने अपना चुनाव घोषणा पत्र भी जारी किया था।

जानकारी के मुताबिक अभिनेता जसपाल भट्टी अपनी पंजाबी फिल्म पावर कट के लिए बठिंडा गए थे। बुधवार देर रात वह मोगा से जालंधर के लिए अपनी कार से निकले थे। उनके एक करीबी के विनोद शर्मा के मुताबिक 57 वर्षीय भट्टी की कार शाहकोट के निकट नाकोदार इलाके में एक पेड़ से टकरा गई। इस कार को उनके बेटे जसराज भट्टी चला रहे थे। कार में जसराज भट्टी, जसपाल भट्टी, पावर कट फिल्म की अभिनेत्री सुरिल गौतम समेत चार लोग लोग मौजूद थे। यह हादसा करीब एक बजे हुआ। उनकी फिल्म पावर कट शुक्रवार 26 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी।

जसपाल भट्टी अपनी
 इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे और पिछले कई दिनों से इसकी प्रमोशन में जुटे थे।

उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि देश में लगातार बढ़ती पावर सप्लाई की समस्या को वह बड़े पर्दे पर दिखाना चाहते थे। इस फिल्म में उनके बेटे बतौर हीरो शामिल थे। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है लेकिन इसमें पावर कट की समस्या को बेहतरीन तरीके से कहानी के साथ जोड़ा गया है।

फिलहाल जसपाल भट्टी का पार्थिव शरीर जालंधर के सरकारी अस्पताल में है। यहां उनके शरीर का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। उनके परिवार में उनकी पत्नी सविता, एक बेटा और एक बेटी हैं।
टीवी के जरिए लोगों को हंसाने वाले कामेडी किंग जसपाल भट्टी इस दुनिया से रुखसत हो गए। बुधवार एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। उन्होंने टीवी सीरियल उल्टा पुल्टा और फ्लॉप शो के जरिए लोगों के दिलोदिमाग पर अमिट छाप छोड़ी थी। समाज की परेशानियों और प्रशासन में फैली बुराइयों पर उन्होंने व्यंग्यात्मक शैली से करारा प्रहार किया था। वर्ष 2009 के चुनावों के दौरान उन्होंने रिसेशन पार्टी भी बनाई थी। इस दौरान उन्होंने अपना चुनाव घोषणा पत्र भी जारी किया था।

जानकारी के मुताबिक अभिनेता जसपाल भट्टी अपनी पंजाबी फिल्म पावर कट के लिए बठिंडा गए थे। बुधवार देर रात वह मोगा से जालंधर के लिए अपनी कार से निकले थे। उनके एक करीबी के विनोद शर्मा के मुताबिक 57 वर्षीय भट्टी की कार शाहकोट के निकट नाकोदार इलाके में एक पेड़ से टकरा गई। इस कार को उनके बेटे जसराज भट्टी चला रहे थे। कार में जसराज भट्टी, जसपाल भट्टी, पावर कट फिल्म की अभिनेत्री सुरिल गौतम समेत चार लोग लोग मौजूद थे। यह हादसा करीब एक बजे हुआ। उनकी फिल्म पावर कट शुक्रवार 26 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी।

जसपाल भट्टी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे और पिछले कई दिनों से इसकी प्रमोशन में जुटे थे।

उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि देश में लगातार बढ़ती पावर सप्लाई की समस्या को वह बड़े पर्दे पर दिखाना चाहते थे। इस फिल्म में उनके बेटे बतौर हीरो शामिल थे। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है लेकिन इसमें पावर कट की समस्या को बेहतरीन तरीके से कहानी के साथ जोड़ा गया है।

फिलहाल जसपाल भट्टी का पार्थिव शरीर जालंधर के सरकारी अस्पताल में है। यहां उनके शरीर का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। उनके परिवार में उनकी पत्नी सविता, एक बेटा और एक बेटी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें