बुधवार, 11 फ़रवरी 2015

गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं की प्रमुख होम्यो पैथिक औषधियां

गर्भावस्था के दौरान होने वाली  समस्याओं की प्रमुख होम्यो पैथिक औषधियां

गर्भावस्था के दौरान यदि उल्टी के बाद भी मितली आये  तो इपिकाक-200 शक्ति की 4-4 गोली दिन में तीन बार लें।

 गर्भावस्था के दौरान भोजन की गंन्ध से ही उब काई आने लगे तो कोलचिकम-30शक्ति की 6-6 गोली दिन में तीन बार लाभ न होने तक लें।

गर्भावस्था के दौरान कब्ज की शिकाय त होने पर बायो कोम्बीनेशन  नo-4 की 4-4 गोलियां एक चौथाई कप गुनगुने पानी में मिलाकर दिन में तीन बार लाभ न होने तक लें।

गर्भवती स्त्री को महसूस हो कि उसका मल द्वार छोटे-छोटे तिनको से भरा हुआ है ऐसा  होने पर कोलिन सोनिया-200शक्ति की 6-6 गोली दिन में तीन बार लाभ न होने तक लें।

गर्भवती स्त्री के मल द्वार से रक्तस्राव हो तब एस्कूलसहिप-200शक्ति  की 6-6 गोली दिन में तीन बार लाभ न होने तक ले।

गर्भवती स्त्री के पैरों में ऐंठन होने पर मेग फास--200शक्ति की 6-6 गोली दिन में तीन बार लाभ न होने तक लें।

गर्भवती स्त्री के कमर में दर्द होने पर आर्निका-30 शक्ति की 6-6 गोली दिन में तीन बार लाभ न होने तक लें।

गर्भवती स्त्री के पीठ में दर्द होने पर रसटाक्स-30 शक्ति की 6-6 गोली दिन में तीन बार लाभ न होने तक लें।

गर्भवती स्त्री के दांत में दर्द खून निकलने ,मसूडे में सूजन होने पर मैग्नीशिया कार्ब-30 शक्ति की 6-6 गोली दिन में तीन बार लाभ न होने तक लें।

गर्भवतीस्त्री के दांत में कीडे होने पर मसूडे काले पड जायें ,मसूडे में सूजन होने पर स्टेफ़िसेग्रिया-30 शक्ति की 6-6 गोली दिन में तीन बार लाभ न होने तक लें।

गर्भवतीस्त्री के एसीडिटी की समस्या  छाती में जलन , खट्टी डकारें, अफ़रा होने पर कार्बो बेज-30 शक्ति की 6-6 गोली दिन में तीन बार लाभ न होने तक लें।

गर्भवतीस्त्री के एसीडिटी की समस्या में  बायोकोम्बीनेशन -25  की 4-4 गोली एक चौथाई कप गुनगुने पानी में मिलाकर दिन में तीन बार लेने से अच्छा लाभ मिलता है।

गर्भवतीस्त्री को बेरीकोजवेन्स  रोग( पैरोंकी शिराओं में रक्त एकत्रित हो जाने पर)  हैमेमेलिस मदर टिन्चर की 10-10 बूदें सुबह शाम देने सेबहुत लाभ मिलता है इसके अतरिक्त एसिड्फ़्लोर-30 शक्ति की 4-4 गोली दिन में तीन बार लाभ न होने तक लें।









गुरुवार, 5 फ़रवरी 2015

आर्बुदों Tumour की होम्यो पैथी चिकित्सा

आर्बुदों Tumour की होम्यो पैथी  चिकित्सा

ट्य़ूंमर में तेज  जलन व तेज दर्द हो तो Kali saynetes-200 लें

गांठ में सूजन एवं तेज दर्द में Phytolacca-200लें

सामान्य पीडा रहित छोटे Tumour कोमल आर्बुद  जो त्वचा पर विखरें हों Thuja-30 लें

Tumour यदि फ़ट जायें तो Agarricus-30 लें

गर्दन, कांख, जांघ, तथा स्तन की ग्रन्थियों की गांठें दर्द भरी और फ़ूली हुयी टीस मारने जैसी वेदना। जलन,

कमजोर महिलाओं की जरायु में गांठ हो्ने पर Agarricus-30 लें

स्तनों के कडे होने निरन्तर दर्द, स्तनों में गांठें ,सुई चुभने जैसा दर्द होने पर ConiumMac-200 अच्छा काम करती है।

स्तनों में दर्द कठोरता तीर बिंधने जैसा दर्द Cancer होने का सन्देह होने पर Carboanimiles-200 दें,साथ ही Carcinocin-200 की एक मात्रा
प्रत्येक रविवार को दें।

बायें स्तन में गांठ होने पर ऐस्टेरियस रुबेन्स 200दें।

स्तनों में यदि बहुत कठोर गांठे हो तो  Calcariaflour-200 व Carboanimiles-200  पर्याय क्रम से दें।

मस्तिष्कार्बुद(BrainTumour)

मस्ति्ष्क में चोट लगने से उत्पन्न आर्बुद(Tumour),मस्ति्ष्क में रक्त संचय में Arnica mont-1M   लें।

सिर में दाहिनी तरफ़ बोझ की सी अनभूति, सीडी चढते समय, सिर घुमाते समय चक्कर आयें, सिर दर्द, ठंण्ड तथा नम मौसम में परेशानी बढें। लाभ न होने पर Calcariaflour-200  या CalcariaPhos200 दें।

मस्ति्ष्क की गहराई में सिर दर्द, तेज स्नायुशूल, में Tuberculinum-200 लें बीच -बीच में प्रत्येक 10 दिन के अन्तराल पर इसकी एक खुराक लें।

लेटते समय , करवट लेते समय सिर घुमाते समय चक्कर आयें ऐसा महसूस हो जैसे खोपडी में बाहर की कोई चीज फ़ंसी हो सिर दर्द के साथ मिचलाये, चलते समय पैर लड खडायें, चलते समय अचानक पैरों की शक्ति चली जाये।
होंठ का आर्बुद

गाल के चर्म पर गोला कार आर्बुद, होंठ काले चमकदार, Arsenic alb-200 लें।

होंठ का Cancer गाल गर्म तमतमायें हुये हो Actic Acid-30 लें।
होंठ पर कोमल आर्बुद हो तो Thuja-200 लें।

गर्भाशय में आर्बुद(UterineFibroid)
योनि के अन्दर या बाहर मटर के दाने के बराबर का कोषार्बुद (Tumour) ,  योनि में खुजली होने पर Silecia-200 लें।

योनि मुख के पास सूत्र आर्बुद , कमर दर्द, अनियमित मासिकस्राव,होने पर Pulstila-1M की एक खुराक प्रत्येक पांच दिन के अन्तर से लें।

जरायु प्रदाह, गर्भाशय आर्बुदों से भरा मासिकस्राव देर से हो  कालीहाइड्रियोडिकम Kalihydrodicum (Kali-Iod) लें।

डिम्बों में गोल छोटे कोशिका आर्बुद, डिम्ब में गढने जैसा दर्द, दर्द की बजह से सामने की ओर झुकने को बाध्य Colosinth-200 लें|

योनि सूखी, यौन-समागम कष्टदाई,दाहिने डिम्ब में दर्द,डिम्ब कोश में आर्बुद  होने पर LycoPodium-200लें।

जरायुग्रीवा शोथ ग्रस्त जरायु का स्थान से हटना। गर्भाशय का अपने स्थान से हटना, Arummure-30 लें।

कोहनी पर आर्बुद(Tumour in  Elbow) होने पर HeperSulph-30 से लाभ होता है।

गर्दन पर  थुलथुला मेदार्बुद  होने पर BarytaCarb-30 लें।

पेट के आर्बुद होने पर लोबेलिया इरनिस -30 लें।

मूत्रनली में आर्बुद यूरेथ्रा में आर्बुद होने पर Anilinum-30 लें

स्टर्नम हडडी के निचले स्थान पर ट्यूमर होने पर MercPerenis लें।

ह्ड्डी में गांठ होने पर  HeclaLava 3x विचूर्णलें।

मूत्राशय  पर दबाब डालने बाला आर्बुद होने पर HydrastimumMuraticum-3X लें।

सिर पर आर्बुद होने पर,पेट और स्तन के बीच में बाई ओर मांसार्बुद AcidumUricum-30 लें।

गोल कठोर गांठ जो हिलती है छूने से दर्द होता है प्राय: यह दायें स्तन के ऊपर अचानक विकसित होती है Phaseolus-200 लें।

पेट या ग्रर्भाशय में आलू के आकार की गांठ  होने पर  सोलेनम-ट्यूब्रोसम-200 लें।

अंगुलियों में आर्बुद होने पर Calcaria-flour-3X, Calcaria-Phos, पर्याय क्रम से लें।

ऊपरी पलक में गांठ (Sist) होने पर(Platanumocc.) -Q लें सोरायसिस में लाभ करती है।

गले में आर्बुद होने पर -Thuja-30या Sorinum-30, लें।

मस्तिष्क की त्वचा पर आर्बुद होने पर बेलिस पेरिनस-30 ,एसिड यूरिकम-30 पर्याय क्रम से लें।

बायें कान के पीछे आर्बुद होने पर Thuja-30, या Sorinum-30 लें।

नासार्बुद होने पर ट्युक्रियममेरमवेरम -30 लें।

परस्पर मिले हुये मस्सों के लिये Casticum-200 लें।


   


बुधवार, 4 फ़रवरी 2015

दांत की समस्या में कारगर होम्योपैथी



दांत की समस्या में कारगर होम्योपैथी
कीडे लगे दांत के लिये Kreosot-Q को दंतो में रुई की फ़ुरेरी से लगायें Kreosot-30 शक्ति की तीन चार गोलियों का दिन में तीन बार सेवन करें

सभी प्रकार के दांत दर्द में  Plantgo दवा काफ़ी अच्छा काम करती है दर्द की तीव्रता के अनुसार Plantgo 30से 1-M शक्ति का उपयोग करें।

मसूडों मे पस पढ जाने,फ़ोडा या अल्सर हो जाने पर CalcareaFluor 200या HeclaLava200 की तीन चार गोलियों का सेवन दिन में दो तीन बार करें

यदि भोजन के बाद मसूढा सूज जाये तो China 30 की तीन चार गोलियों का दिन में तीन बार सेवन करें

यदि चाय पीने से दांतदर्द हो तो Thuja -200 लें

दांत दर्द में Ailaanthus-30 लें इस से दांत का मैल समाप्त होकर दांत साफ़ दिखता है

दांत कमजोर हो हिलने लगे तोAurumMet-200की एकमात्रालें Calcarea-Fluor 6x+CalcareaPhos का मिश्रण

प्रतिदिन सुबह दोपहर शाम लें दांत मजबूत हो जायेंगे।

कीडे लगे दांत के लिये, दांत खोखला हो ठ्ण्डा पानी पीने खाना खाने से लगे AntimCrud-30 की तीन चार

गोलियों का दिन में तीन बार सेवन करें

दांत कमजोर हो हिलने लगे कोई चीज लगाने से तेज दर्द हो CalcareaFluor-30 लें

मसूडों में जख्म हो जाने पर Staphysagria-200 लें

मसूडों में सूजन होने पर Acidfloricum-200लें

खेलने से या गिरजाने से दांत टूट जाये तो Calendula-Q से कुल्ला करें खून का बहना रोकें Arnica -200 लें
दांत का दर्द यदि ऊपर तक नस में जाये तो Hypericum-200 लें

दांत का दर्द गिरजाने से दांत टूट जाये खून का बहना न रुके तो Arnica-1M य़ा Phashpores-200 लें

हिलते हुये दांत में दर्द हो तो Arnica -200 लें सप्ताह में दो खुराक AurumMet-200 कीलें इससे दांत का हिलना रुक जायेगा।

दांत टेडा मेडा ,जडो में तेज दर्द सुरसुराह्ट ऐसा महसूस हो जैसे कीडे रेंग रहे हो तो Syphilinum-200 की एक

खुराक तीन चार गोली प्रति सप्ताह तीन चार माग तक लें।

मसूडों में  स्नायविक दर्द सूजन होने पर Megphos-200 Xलें

चेहरे पर दाहिनी तरफ़ स्नायविक शूल होने पर Kalmia-200 दें य़दि दर्द बांई तरफ़ हो Spayjelia-200 लें

दांत ऊपर से देखने में सही लगे लेकिन दांत की जड सढ जाये MercSol-30  की तीन खुराकें प्रति दिन तीन चार माह तक लें।

यदि दांत सढ जाये तो थूजा -30 की तीन खुराकें प्रति दिन तीन चार माह तक लें।

मुंह में ठंण्डा पानी का कुल्ला करने पर यदि दांत दर्द बन्द हो जाये और पानी के गर्म होते ही दांत दर्द  होने लगे  तो काफ़िया-200 से आराम आ जाता है।

यदि रात में दांत में दर्द हो और दिन में आराम रहे तो Spayjelia-200 लें।

दांत दर्द में य दि गर्म सेंक या गर्म पानी से आराम आये तो Chamomila-30 से आराम मिल जाता है।

सर्दी लगने से या ठंण्डी हवा के झोंके से दांत में दर्द हो तो Aconite-30 से आराम मिल जाता है।

दांत दर्द हो मवाद आरहा हो या खून आ रहा हो मुंह से दुर्गन्ध आरही हो दांत गिर रहे हों तो Phashpores-30 लें
गर्भावस्था में यदि दांत दर्द हो तो Pulsatila-30, Sepia-30,CalcareaCarb30 दें।



















शनिवार, 31 जनवरी 2015

होम्यो पैथी में पाइरिया का सफ़ल इलाज

होम्यो पैथी में पाइरिया का सफ़ल इलाज
192-संजेश ४५ साल पाइरिया के कारण मुंह से बदबू दार चिपचिपा पानी निकलता रह्ता था।
पेट का हाजमा भी खराब रहता था।
दांतों  में ठंण्डा गरम पदार्थ लगता था। पाइरिया कई सालों से था।
1-Acid Nitric-30 सुबह चार गोली ,
2-kaliCarb-30 , दोपहर को चार गोली
3-MercCore-30 शाम को चार गोली
4-Silicea-30  रात को चारगोली
 सभी दवांयें छ: माह तक चली रोग बिल कुल ठीक हो गया।

193-राम देवी को साफ़ सफ़ाई की बुरी आदत थी इसके कारण वह खुद भी परेशान थी लेकिन वह मजबूर थी
उसे हमेशा संदेह होता था कि शरीर में ,बर्तन में,कपडों में,जूठा और मैला लगा हुया है।
इसे Mania की बीमारी होगयीथी।
Syphillinium-200 रात को चार माह तक दी इसके बाद
अग्ले चार माह तक Syphillinium-1 M दी धीरे धीरे रोगिणी नार्मल होगयी।

194-प्रकाश ३५ साल के गले में मछ्ली भात खाते समय  गले में मछ्ली का कांटा चुभ गया थूक निगलने में भी दिक्कत होरही थी
Silicea-200  की 4 गोली 1-1 घंण्टे के अन्तराल से दी गयी , गुनगुने पानी से गरारा कराया आराम आगया ।

195-राजेन्द्र गुप्ता को रात में बिस्तर पर जाते ही छींके शुरु होजाती ।
1-ArsenicAlb-200 सुबह
2-MercSol-200 रात को
उक्त दबाइयां 15दिनों तक दी गयी इसके बाद यही दबाई 1M पोटेन्सी में दी गयी धीरे धीरे4 माह 4 माह में रोग ठीक होगया।

196-रुचि 19 साल अचानक बिना किसी कारण के रात में उठ कर रोने लगती समझाने पर भी चुप न होती घर के सद्स्य परेशान होजाते।
Ignatia-200 सुबह शाम को 15 दिनो तक दी इसके बाद यही दबाई 1M पोटेन्सी में अगले 4 माह तक दी गयी रोगी सामान्य होकर सोने लगी

197-सरिता 17 साल कलाई पर एक गोल कडी गांठ systic tumour का केश था ।
1-Cal.Flour-200 सुबह
2-Silicea-200  दोपहर
3-Hecla Lava-200 शाम
4-Phosphorus-200 रात
उक्त दबाइयां 3 माह तक दी गयी इसके बाद यही दबाई 1M पोटेन्सी में 1माह   दी गयी धीरे धीरे रोग ठीक होगया।
198-प्रिन्स ६ साल सोते समय सिर हिलाने की आदत थी। खास कर जागने के समय
1-Lachesis-200, सुबह
2-Gelsemium-200, दोपहर
3-Agaricus-200, शाम
4-Helleborus-200,रात
उक्त दबाइयां4 माह तक दी गयी धीरे धीरे रोग ठीक होगया।
199-अनुज १८ साल के हथेली और पैर के तलवे में काफ़ी पसीना आता था जिससे लिखने में भी काफ़ी परेशानी होती थी। मोजे पहनने में भी परे शानी होती थी। मोजे उतारने पर खट्टे पसीने की बदबू आती थी।
1-Silicea-200 सुबह
२-Acid Nit-200 दोपहर
3-Conium-Mac-200 शाम
4-MagCarb-200रात
उक्त दबाइयां 3 माह तक दी गयी इसके बाद यही दबाई 1M पोटेन्सी में 6माह तक और दी गयी धीरे धीरे रोग ठीक होगया।

200-शुभम 6 साल के पेशाब में बहुत बदबू आती थी पेशाब करने के बाद फ़र्श पर उजला दाग हो जाता था।
1-Cina-200,सुबह
2-Acid Phos-200,दोपहर
3-Acid Nitric-200,शाम
4-Phosphorus-200,रात
उक्त दबाइयां २ माह तक दी गयी इसके बाद यही दबाई 1M पोटेन्सी में 6माह तक और दी गयी धीरे धीरे रोग ठीक होगया।

201-राज बेटी 50 साल बांई ओर पैर के नस में एडी से कमर तक दर्द था थोडा दूर चलने से ही दर्द शुरु हो जाता था दर्द के कारण रास्ते में ही बैठ ना पडता था।
1-Pyrogenium-200सुबह
2-RhusTox-200 दोपहर
3-Kali Iod-200 शाम
ColocynthQ+Urtica UrensQ+RhafanusQ
एक ओंस पानी में मिलाकर 30 बूंद सुबह शाम  4  चम्मच पानी के साथ दिया गया
उक्त दबाइयां २ माह तक दी गयी इसके बाद यही दबाई 1M पोटेन्सी में 3 माह तक और दी गयी धीरे धीरे रोग ठीक होगया

201-सुरेन्द्र 40 साल के दायें कान में ऐसी आवाज आती जैसे कान  में कोई पानी डाल रहा हो।इस कान से सु नाई भी कम देता था।
1-Sanguneria-200 ,सुबह
2-Casticum-200 ,दोपहर
3-Silicea-200,शाम
4-MercDulcis-200,रात
उक्त दबाइयां 3 माह तक दी गयी धीरे धीरे रोग ठीक होगया
 




 



 
 

मंगलवार, 16 दिसंबर 2014

होम्यो पैथी अपनाये रोग दूर भगाये भाग -11

होम्यो पैथी अपनाये रोग दूर भगाये भाग -11

१७५-अन्शुल ४ साल के दूध के दांत गिर गये परन्तु पक्के दांत आने में देर हो रही थी। कैल्केरिया  फ़ास देने से उसके पक्के दंत आने शुरु हो गये।

१७६-संजय के मल द्वार से हर समय  लहू निकलता रह्ता पर टट्टी के द्वारा कभी भी खून नही निकलता।कोबाल्ट -२०० देने से आराम आगया।

१७७-पिंकी ७ साल उसको बहुत फ़ोडे फ़ुन्सियां निकलती फ़ुन्सियां के पकने पर  उनसे  मवाद निकलती ही रह्ती। घाव काफ़ी दिनो तक ठीक ही न होते। कैल्केरिया -३० देने से मवाद निकलना बन्द होगया।

१७८- महेन्द्र सिंह ५० साल पैर के अंगूठे के पास बहुत सूजन और दर्द था। दर्द के कारण रात को नींद नही आती। चलना फ़िरना कठिन था। बारबरिस-३०( Ber beris -30)  की तीन खुराकें प्रति दिन तीन दिन तक देने से सूजन और दर्द दोनो में आ राम आग या। पैर के अंगूठे या पैर की उंगलियों में गठिया( S ciatica)  के दर्द के लिये बारबरिस बढिया दबा है।

१७९-मंजू  २८ साल के फ़ेफ़डों  की झिल्ली में पानी भर गया था।(Pleuresy)  एकोनाइट और ब्रायोनियां देने से Pleuresy में आराम हो गया।  लेकिन सांस लेने में परेशा नी होरही थी।एब्रोटेनम-२०० (Abrotanum-200)  देने से पूरी तरह से आराम आगया।

१८०-कोमल ७ महीने की उसे हरे रंग की टट्टियां  लग गई  बच्ची मां के दूध के अलावा कुछ नही ले रही थी, पूछ्ने पर पता चला कि पिछ्ले दिन मां ने खूब मिठाई खाई थी। अर्जेन्ट-नाइट्रिकम २०० उसको और उसकी मां को देने से बच्ची की टट्टियां ठीक होगई।

१८१-राम शंकर ७० साल को रात के समय खांसी का दौरा पडता खांसी से शुरु होता और नाक से पतला पानी निकलने लगता गले से पतली बलगम  खांसी के साथ निकलती । लछणानु सार कई दबाईयां दी आराम नही मिला   पूछने पर चला कि जब वह पेट के बल लेट्ता है तो उसे आराम मिलता है। बरेटाकार्ब-३०(Barytacarb) देने से उसे खांसी में आराम आगया।

१८२-संजीव १६ साल जब शाम को सोने लगता तो उसे बुखार रहता जब तक सोता रह्ता। और उठने पर बुखार उतर जाता कलेडियम २००(Caladium-200) की एक खुराक से उसका बुखार ह्ट गया|

१८३-रंजना ५० साल रात को बहुत खांसी आती जिसकी बजह से वह सो भी न सकती थी। उसने बताया खांसी का दौरा रात की पहली नींद के बाद ही शुरु होता। अरेलिया रेसीमोसा-३०(AraliaRacemosa-30)  देने से खांसी में आराम आगया।

१८४-नीतू ३० साल के मुंह में छाले हो  गये दर्द के कारण कुछ खापी भी नही सकती थी मुंह में छाले हो गये थे। छाले की आम दवा मर्कसोल है यदि इससे आराम न आये तो चैलीडोनियम -३० दें(Chelidonium-30) की तीन खुराकों से ही आराम आगया।

१८५-रजनी देवी ५० साल को चक्कर आते थे। रात सोने के लिये जब लेटती या सुबह जब चारपाई से सो कर उठती तो चक्कर आते थे। बेलाडोना-३० देने से आराम आगया।याद रक्खें  जब लेटते समय चक्कर आयें तो बेलाडोना-३०दें।

१८६-राजनीश २२ साल मक्खियों से बहुत तंग था। हर समय मक्खियां उस के इर्द गिर्द मंडराती रह्ती।कारण उसके पसीने में मिठास की खुशबू थी और मक्खियां मिठास की बजह से उसकी ओर खिचीं चली आतीं थी। (Caladium-30) देने से  उसके पसीने से मिठास की खुशबू ह्ट गई और  उसे आराम आगया।

१८७-राजाराम ४५ साल को पुराना दर्द था इस दर्द का बिशेष चिन्ह यह था कि वह जिस ओर सिर टिकाता दर्द दूसरी ओर चला जाता। कैल्केरिया आर्स -२००( Calcarea Arsenica-200)  देने से उसका सिर दर्द दूर हो गया।

१८८-पिन्टू ३ साल बहुत गन्दी हवा निकालता हर समय उसकी चड्डी में ट्ट्टी लगी रह्ती गैस पास होने के साथ ट्ट्टी निकल जाती ओलियण्डर -३० देने से उसकी परेशानी दूर हो गयी।

१८९- विनोद ३५ साल रात को सोने के लिये जब बिस्तर पर जाता तो उस की  टांगो में दर्द होता टांगे हिलाने से थोडा चैन आजाता । लाइको पोडियम २०० देने से उसे आराम आगया।

१९०-विमलेश ३३ साल के गले में बलगम इस प्रकार फ़ंसा हुआ था कि जैसे गले में कुछ चीज अट्की हुई हो। बलगम  न तो बाहर निकाल पा रहा  था नही अन्दर निगल पा रहा था।सांस लेने एवं खाने पीने में भी परेशानी हो रही थी। काली कार्ब -२००( KaliKarb-200)  की तीन खुराकों में ही उसे आराम आगया।

१९१- संजुला ५२ साल की उंगलियों  के जोडों में बहुत दर्द था । उस के पेट में अफ़रा था।हर समय  पेट में दर्द रह्ता था। कपडे के छूने से भी दर्द म हसूस करती थी। काल्ची कम -३०(Colchicum-30) दवा से पेट दर्द अफ़रा और उंगलियों के दर्द में आराम आ ग या।

होम्यो पैथी अपनाये रोग दूर भगाये भाग -10




१५५-अर्चना ३५ साल को सख्त सिर दर्द था ऐसा लगता जैसे सिर फ़टा जा  रहा हो सिमसीफ़ूजा- २००  और बेलाडोना दी आराम नही मिला। पूछ ने पर मालूम हुया कि ब्च्ची की स्कूल से शिकायत आई थी तब से बराबर सिर दर्द हो रहा था। इग्नेशिया-३०(Ignasia-30) की एक खुराक  दी चैरी प्लम(CherryPlum) -हर १५ मिनिट बाद दी थोडी देर में दर्द में आराम आग या।

१५६-ज्योती १२ साल आंखों की पलकों पर हमेशा कीचड जम जाती दिन में कई बार आंखें धोता  परन्तु फ़िर लग जातीं ग्रेफ़ाइटिस -३० देने से उसकी आंखें ठीक होगई।

१६०- अन्शुल १८ साल कई केई दिन तक नहाता नही था और  जब भी नहाता उसके दिल की धडकन  बढ जाती। अमोनियमकार्ब-३० देने से उसकी यह तक लीफ़ दूर होगयी।

१६१- रागनी १७ साल सोते समय मिर्गी का दौरा पडता था बूफ़ोराना -२०० देने से आराम आगया।

१६२- सोमेश २३ साल शाम को  मिठाई खाने के बाद उसे उल्टियां और दस्त लग गये।आर्सेनिक -३० की तीन खुराकें दने के बाद आराम आगया ।

१६३- सुरभी ३साल को  दूध नई पचता दूध पीते ही उसे उल्टी हो जाती उल्टी हो जाने के बाद उसको तेज भूख लगती। अथूजा-३० की तीन खुराकों से उस का दूध पचने लगा।

१६४- सुमन २साल को  दूध नई पचता दूध पीते ही उसे उल्टी हो जाती उल्टी हो जाने के बाद उसको  भूख नही लगती मुंह खोल कर देखा तो मुंह के  अन्दर जीभ पर  सफ़ेद पर्त थी।
ऐनटिम क्रूड म -३०( Antim cud-30)देने से दूध पचने लगा।

१६५-पवन १५ साल मोटा थुलथुला मांस  माथे पर हर समय  पसीना  जरा सा काम करने पर एक दम सांस फ़ूल जाता। दूध पीने से घ्रणा दूध पीने पर  उल्टी कर देता उल्टी  और पसीने की बू खट्टी। कैल्केरियाकार्ब २०० देने से उसकी हालत में सुधार आगया।

१६६-अलमास्का ३५ साल ऊपर के मसूडे में बहुत दर्द था जो कान तक चला जाता था। दर्द के कारण रात को सोनही सकी थी।चैरी प्लम (Chery Plum)  की तीन खुराकें १५ मिनट के अन्तर से दी क्रयोजेट -३०(kerostum)  की तीन खुराकें दी इतने से  दर्द में आराम  आगया।

१६७-रागनी २८ साल को छाती में  Nipples  से दर्द उठता और यह दर्द Utures  तक पहुंच जाता। एपिस ३० से यह दर्द दूर होगया।

१६८-रुबी २३ साल जब भी  वह खाली बैठती तो खुद व खु द  उसके हाथ अपने सिर पर पहुंच  जाते।और अपने बाल एक एक कर उखाडने लगती।वह खुद भी ऐसा नही करना चाह्ती थी।लेकिन ऐसा मानो उसके बस में नहो। लिलियम-टिग  लगातार तीन बार रोज  एक सप्ताह तक  देने से  इस आदत से छुटकारा मिल गया।

१६९- राजेश ५४ साल जब भी कोई दिमागी काम करता तो उसका दिमाग जाम हो जाता। इन्डिगो-३० देने से उसे आराम आगया।

१७०- राजेस्वरी ३४ साल के गले में जलन होती ऐसा महसूस होता मानो पेट में किसी ने पेट में पानी डाल दिया हो। उस की भाप उठकर गले तक पहुंच रही हो ।सुबह गला बैठा हुआ होता , आवाज भी न निकलती। कास्टीक म -३०  की दो खुराकें देने से आराम आगया।

१७१-कुल दीप ४५ साल पिछले कई दिनो से  एक नई तकलीफ़ शुरु हो गयी थी जब  भी कोई चीज खाता तो अन्दर से गाल या जीभ काट लेता इग्नेशिया-३० की दो खुराकों  से ही आराम आग या।

१७२-हमारे यहां काम बाली महरी हर समय पीठ दर्द की शिकायत करती  उसे बबासीर की तकलीफ़ पुरानी थी एस्कुलस हिप -३० की तीन खुराकों में ही उसे आराम हो गया।

१७३- सो नी २१ साल को २ म ही ने का ग र्भ था ब हु त मि च ली आ ती थी कु छ भी खाती उ ल्टी में स ब नि क ल जा ता। का ल्ची क म -३० दे ने से आराम आ ग या।

१७४-मंजू ३८ साल २ महीने के गर्भ से थी इस दौरान उसे बारबार पेशाब की हाजत होती केवल दो चार बार बूंद पेशाब आती  पर तसल्ली न होती। पोडोफ़ाइलम -३०(Podophyllum-30) से आरा म आगया|

१७५-अन्शुल ४ साल के दूध के दांत गिर गये परन्तु पक्के दांत आने में देर हो रही थी। कैल्केरिया  फ़ास देने से उस के पक्के दंत आने शुरु हो गये।

शुक्रवार, 5 दिसंबर 2014

होम्यो पैथी अपनाये रोग दूर भगाये भाग -9




१३७-सुमन २५ साल के हाथों की उंगलिया सो जाती थी सुबह उठती तो उंगलियो से गिलास भी न उठा पाती  पहले उंगलिओं  को दूसरे हाथों से दबाती तब कुछ देर बाद उसकी उंगलियों में चेतना आती। एकोनाइट-३० की तीन खुराकें तीन दिन तक लेने से यह तकलीफ़ दूर हो गई।

१३८-माला  २८ साल के हाथ  कांपते थे। बैसे उसे हांथ कांपने की कोई बीमारी नही थी। इग्नेशिया-३० की तीन खुराकें देने से उसकी हांथ कांपने की बीमारी ठीक होगयी।

१३९-अर्चना२५ साल माहबारी खुलकर आयी काफ़ी खून आया इससे काफ़ी कमजोरी आ गयी चाइना-३०की एक खुराक दी  उससे आराम नही मिला तब एक खुराक सल्फर १ एम० दी उसके बाद चाइना -३० की एक खुराक दी तुरन्त आराम आ गया जब किसी बीमारी में ठीक दवा भी असर न करे तो एक खुराक सलफ़र देने के बाद वही दबा असर करती है।

१४०- अनिल १५ साल को चक्कर आते थे सडक पर सीधा चलने पर कोई परेशानी नही होती लेकिन गर्दन को जरा सी भी इधर उधर करे तो झट से चक्कर आ जाता। कोनियम -२०० की दो खुराकों ने उसके चक्कर  खत्म कर दिए।

१४१-महेन्द्र १२ साल हर समय आंखे मलता रह्ता उसकी आंखे लाल रहती आंखों से पानी निकलता रहता। वह पढाई भी नही कर सकता था।देखने पर पता चला कि  उसकी आंखो में कुरकुरे थे अर्जेन्ट-नाइट्रिकम ३० रोज एक सप्ताह तक दी अगले सप्ताह से अर्जेन्ट-नाइट्रिकम१ एम० सप्ताह में एकबार और बाकी दिन अर्जेन्ट-नाइट्रिकम-३० बाकी ६ दिन देने से ६महीने में उसके कुरकुरे ठीक हो गये।

१४२- ममता १४ साल जब सोकर उठती  तो उसका जी मिचलाता और उल्टी आजती और बहुत जोर से चक्कर आते। इपिकाक देने से आराम न ही मिला लेटने से चक्कर और बढ जाते
बेला डोना -३० की दो खुराकों से  ही उसे आराम  आगया।
लेटने पर चक्कर आऎं तॊ बेलाडोना अच्छा काम करती है। लेटने पर उबकाई आए तो आरसिनिक (Arsenic)अच्छा काम करती है।

१४३-मानसी शर्मा  आयु ३० साल के कलेजे में तेज दर्द का दौरा पडता था दर्द एक नियत जगह पर होता था। काली बाई कोनियम -३०(KaliBichrom-३०)  की एक खुराक  देने से उसे आराम आ गया

१४४-रूबी  २५ साल के कन्धे में बहुत तेज दर्द जरा सा हिलने पर चीख निकल जाती कन्धे पर  हाथ भी नही रखने देती।शाम को एक खुराक टुयवर कुलीन१ एम०(Tuberculinum-1M)  और सुबह  के समय सल्फर १ एम०(Sulpher1.M)देने से आराम आग या। य़ाद  रहे कन्धे में बहुत तेज दर्द हो (Tuberculinum-1M)  देने  से आराम मिल जा ता है।

१४५-राजेश के सिर प र बालों का एक  बिल कुल सफ़ेद गुच्छा उसके नीचे की त्वचा भी सफ़ेद थी सोराइनम १ एम०(Psorinum-1M)  देने से त्वचा और बाल दोनो  क रंग काला हो गया। सिर की त्वचा की सलामती के लिये  सोराइनम  सही दबा है।

१४६-नेन्सी १५ साल को बहुत तेज खुश्क खांसी थी घर घर की आवाज आर ही थी।  हीपर सल्फ-३०  (HeeparSulph-30) एवं स्पोन्जिया-३०(Spongia-30) बारी- बारी दो घन्टे  के अन्तर से देने से खांसी में आराम आगया।

१४७ तेजस्वनी ६ साल को हर साल मौसम बदलने पर खांसी हो जाती सिना- २००  की दो खुराक देने से आराम आगया।

१४८-सुरेन्द्र ३६ साल की नकसीर फ़ूट गयी काफ़ी खून निकला फ़ास्फ़ोरस ३० देने से खून निकलना बन्द हो गया।

१४९-अम न ३६ साल के पैर की उंगली में कील चुभ गयी काफ़ी दर्द था टिटनस के असर को कम करने के लिये लीडमपाल १ एम० की एक खुराक दी उसके बाद अर्निका १ एम० की एक खुराक  दी थोडा आराम मिला हायपेरिकम१ एम०(Hypericum1-M)   की एक खुराक देने से बिल्कुल आराम आगया। य़ाद रहे उंगली की चोट में हायपेरिकम(Hypericum)
 अच्छा काम करती है।

१५०-राम बेटी  प्रसव के दर्द से दु:खी थी अचानक दर्द बन्द होगया आवाज भारी होने लगी लगा रामबेटी का बचना अब मुश्किल है एक खुराक जेल्सीमियम(Gelsemium-२००) की दी  एक खुराक से  ही उसकी हालत में सुधार आने लगा  15 मिनट के बाद दर्द भी शुरु होगया  आराम से प्रसव होगया।

१५१- सुमन १४ साल बहुत जुकाम लगा हुआ था ठंडे पानी से नहाने से आराम आ जाता।  कैल्केरिया सल्फ-३० की तीन खुराकों से ही आराम आ गया।

१५२-मनोज २३ साल के हाथ पैरो में बहुत खारिश थी खुजलाते खुजलाते खून निकल आता कूलर के सामने बैठने से आराम आजाता। काली बाइक्रोम (KaliBichrome-30)  की एक खुराक प्रति दिन तीन दिन तक देने से  आराम आगया।

१५३-विमला ३६ साल दमा से परेशान कुछ साल पहले  उसके रीड की हड्डी में चोट लग गयी थी तभी  से उसको सांस की तकलीफ़ हो  गयी थी  हायपेरिकम१ एम०(Hypericum1-M)   की तीन खुराक  रोज तीन दिन तक लेने से दमा ठीक हो गया।

१५४- वंशिका १२ साल कभी भी स्कूल का काम घर से करके न हीले जाती पढाई में उस का मन ही नही लगता था। कली सिलिका -३० (Kalisilica-30)   देने से उस्का ध्यान पढाई में लगने लगा। और स्कूल का काम भी पूरा करने लगी।

१५५-अर्चना ३५ साल को सख्त सिर दर्द था ऐसा लगता जैसे सिर फ़टा जा  रहा हो सिमसीफ़ूजा- २००  और बेलाडोना दी आराम नही मिला। पूछ ने पर मालूम हुया कि ब्च्ची की स्कूल से शिकायत आई थी तब से बराबर सिर दर्द हो रहा था। इग्नेशिया-३०(Ignasia-30) की एक खुराक  दी चैरी प्लम(CherryPlum) -हर १५ मिनिट बाद दी थोडी देर में दर्द में आराम आग या।